Lifestyle

रणवीर सिंह और उनकी जीवनशैली | Ranveer Singh Biography

रणवीर सिंह और उनकी जीवनशैली (Ranveer Singh his lifestyle)

रणवीर सिंह बॉलीवुड का एक वो सितारा है जो कुछ ही समय पहले आया और बॉलीवुड को अपनी रौशनी से तरोताज़ा कर दिया |  शाहरुख़ खान और जॉनी डेप उनके पसंदीदा अभिनेता हैं  मगर जब रणवीर सिंह अपनी फ़िल्म्स में काम करते हैं तो वो किसी को कॉपी करते नज़र नहीं आते | यही वजह है की आज बॉलीवुड में उनकी अपनी एक अलग जगह है , उनकी अपनी एक अलग पहचान है | 

रणवीर सिंह जब अभिनय करते हैं तो उस किरदार को अपने अंदर समा लेते हैं | रणवीर सिंह कभी भी अपने अभिनय के साथ समझौता नहीं करते | रणवीर सिंह की कामियाबी का राज़ एक यह भी है कि वो किसी भी फ़िल्म को साइन करने से पहले गहन विचार करते हैं | इसलिए लिए उनका अभिनय , अभिनय काम और वास्तविकता अधिक लगता है | चाहे पद्मावत हो या बाजीराव – मस्तानी उनके अभिनय की कोई मिसाल ही नहीं है| 

जब उन्होंने खिलजी का नकारात्मक क़िरदार निभाया तो फ़िल्म के बाद उन्हें अपनी नीजे ज़िन्दगी में फिर से लौटने के लिए मनोचिकित्सक का सहारा लेना पड़ा | नये अभिनेता की फहरिस्त में रणवीर सिंह का नाम शीर्ष पर आता है |  रणवीर सिंह को खुल कर जीना अच्छा लगता है | वो एक ज़िंदादिल और बेबाक़ इंसान हैं | 

रणवीर सिंह की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Ranveer Singh)

वास्तविक नामरणवीर सिंह भवनानी
उपनामबिट्टू
क़द178 सेंटीमीटर
शारीरिक मापचेस्ट-43इंच वेस्ट-30 इंच बाइसेप्स-16इंच
आँखों का रंगगहरा काला
बालों का रंगकाला
जन्मतिथि6 जुलाई 1985
आयु36 वर्ष
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
शैक्षिक योग्यताबैचलर ऑफ़ आर्ट्स (BA)
विद्यालयलर्नरस एकेडमी,मुंबई
कॉलेजएच.आर.कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स,मुंबई.,
इंडिआना यूनिवर्सिटी,ब्लूमिनघटन,यूएसए
फीसप्रति फिल्म 10 करोड़ रूपये

पारिवारिक जानकारी (Family information)

पिता का नामजगजीत सिंह भवनानी
माता का नामअंजू भवनानी
बहन का नामरितिका भवनानी
पता8th फ्लोर,डुप्लेक्स अपार्टमेंट,खार जिमखाना क्लब के सामने,खार(वेस्ट),मुंबई

रणवीर सिंह की पसंद और नापसंद (Likes and Dislikes of Ranveer Singh)

पसंदफैशनेबल बने रहना,गाने रैप करना,पार्टी करना, जूते और टोपियों का संग्रह करना, फुटबॉल खेलना, वीडियो गेम्स खेलना
नापसंदपढना
पसंदीदा खानाचॉकलेट,चीज,बेसन लड्डू,मटन करी और चाइनीज भोजन
पसंदीदा अभिनेताशाहरुख़ खान और जोहनी डेप्प
पसंदीदा अभिनेत्रीकरीना कपूर,स्कारलेट जोहन्सन और मेगन फॉक्स
पसंदीदा फिल्मअंदाज़ अपना अपना,रजा बाबु,3 इडियट्स,शोले,रंग दे बसंती,दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
पसंदीदा रंगलाल और सफ़ेद
पसंदीदा खेलफुटबॉल

रणवीर सिंह की पत्नी और एक्स गर्लफ्रेंड्स (Ranveer Singh’s wife and ex girlfriends)

कॉलेज के समय में रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड आहाना देओल रही | अभिनय की दुनिया में आने के बाद रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा में रिलेशन कुछ समय तक चलता रहा मगर कामयाब नहीं हुआ | बाद में दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री खूब अच्छे से बनी | पद्मावत और बाजीराव – मस्तानी  की शूटिंग के दौरान दोनों का रिलेशन परवान चढ़ा | रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोन 14-15 नवंबर 2018 को विवाह के बंधन में बंध गए | 

रणवीर सिंह का जन्म और उनकी पढ़ाई (Birth and Education)

रणवीर सिंह के दादा दादी करांची , सिंध के रहने वाले थे मगर 1947 के बंटवारे के बाद वो करांची , सिंध से  नई ज़िन्दगी की तलाश में मुंबई आ गए | रणवीर सिंह का जन्म मुंबई में रहने वाले सिंध परिवार में 6 जुलाई 1985 को हुआ | रणवीर सिंह , चांद बर्क के पैतृक पोते हैं | अभिनेता अनिल कपूर और पत्नी सुनीता कपूर,  की बेटी सोनम कपूर के मामा के तीसरे चचेरे भाई हैं।  रणवीर सिंह की प्रारम्भिक शिक्षा हसाराम रिजुमल वाणिज्य और अर्थशास्त्र महाविद्यालय से प्राप्त की और BA की डिग्री ब्लूमिंगटन के इंडियाना यूनिवर्सिटी, अमेरिका से प्राप्त की | 

रणवीर सिंह का पारिवारिक विवरण (Ranveer Singh Family Details)

किसी भी शख़्स की कामियाबी के पीछे उसके परिवार का बहुत बड़ा हाथ होता है | रणवीर सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही है | बेशक रणवीर सिंह में अभिनय कूट – कूट कर भरा है मगर इनकी सफलता में इनके पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान है | 

रणवीर सिंह के पिता एक रियल एस्टेट व्यापारी हैं मगर उन्होंने कभी रणवीर सिंह को अपने व्यवसाय में आने के लिए बाध्य नहीं किया बल्कि रणवीर सिंह वो करना चाहते थे उनके सपने को साकार करने में रणवीर सिंह का पूरा साथ दिया | 

रणवीर सिंह के पिता और अनिल कपूर के अच्छे सम्बन्ध थे | जगजीत सिंह के पिता जी और अनिल कपूर की माता जी  हैं | इस कारण भी दोनों परिवारों का सम्बन्ध अच्छा रहा निस्संदेह जिसका फायदा रणवीर सिंह को हुआ | रणवीर सिंह का अपनी बहन से भी खूब गहरा रिश्ता है |  

रणवीर सिंह और उनकी बॉलीवुड दुनिया का सफ़र (Ranveer Singh and his Bollywood journey)

रणवीर सिंह को बचपन से  फिल्म्स देखने और अभिनय करने का शोंक था | स्कूल और कॉलेज के एक्टिंग के कार्यक्रमों में भी वह हिस्सा लेते रहते थे | मगर बहुत काम लोग यह जानते हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले रणवीर सिंह विज्ञापन एजेंसी में कॉपी राईटर और सहनिर्देशक का कार्य भी कर चुके हैं |  

रणवीर सिंह का सपना बॉलीवुड ही था | बाद में उन्होनें अपने सपने को साकार करने की ओर चलना शुरू किया | फ़िल्म इंडस्ट्री के हर छोटे बड़े प्रोडूसर्स को वह अपना पोर्टफोलियो देकर आते रहते थे | वर्ष 2010 रणवीर सिंह के लिए भाग्यशाली साबित हुआ जब उनको अपने करियर का पहला ही मौका एक बड़े बैनर आदित्य चोपड़ा की फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए चुना गया | ये फ़िल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ कामियाब रही | 

रणवीर सिंह की 2011 में आई फ़िल्म लेडीज़ वर्सेस विक्की बेहल आई | वर्ष 2013 में आई फ़िल्म  गोलियों की रास लीला राम-लीला में रणवीर सिंह का अभिनय और निखार कर सामने आया | रणवीर सिंह की फिल्म्स बेफिक्रे , बाजीराव मस्तानी और पद्मावत ने उन्हें नए आयाम पर पहुँचा दिया | 

रणवीर सिंह और उनके पुरस्कार (Ranveer Singh and his awards)

वो कहते हैं न , जब किसी चीज़ को बड़ी शिद्दत से चाहो तो पूरी क़ायनात तुम्हें उससे मिलाने लग जाती है | कुछ ऐसा ही रणवीर सिंह के साथ हुआ जब एक के बाद एक सुपर हिट फ़िल्म्स देने के बाद पुरूसाकारों से नवाज़ा गया | 

वर्ष 2011 में ही उन्हें अपने अभिनय के करियर का पहला फ़िल्म फेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला | 

वर्ष 2016   में  बाजीराव मस्तानी के लिए बैस्ट ऐक्टर अवार्ड ऑफ़ द ईयर | 

वर्ष 2018 में बैस्ट  ऐक्टर क्रिटिक अवार्ड पद्मावत के लिए मिला | 

रणवीर सिंह की आगामी फ़िल्म्स (Ranveer Singh upcoming movies)

  • जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai  Jordaar)
  • सर्कस (Cirkus)
  • अंदाज़ अपना – अपना – 2 (Andaz Apna Apna – 2)
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)
  • सिम्बा – 2 (Simmba – 2)
Jonathan Morrison

Recent Posts

The Future of Video Marketing: Trends and Innovations

In the realm of digital marketing, there is a medium that has proven its effectiveness…

3 months ago

Machine Learning for Credit Scoring in Quantitative Finance

In the ever-evolving landscape of finance, the integration of machine learning techniques has become increasingly…

4 months ago

Mobile application for betting on cricket Melbet – Review of bookmaker Melbet

In the world of cricket betting, Melbet is your perfect buddy. The app is easy…

5 months ago

IronWallet Sets the Gold Standard for Mobile Crypto Wallets

As cryptocurrency continues its meteoric rise into the mainstream, crypto holders need a secure and…

5 months ago

Kirill Yurovskiy: Is It Possible to Start Boxing at 30 Years Old

Starting boxing can be a daunting prospect for many people, regardless of their age. Whether…

5 months ago

Kirill Yurovskiy: Tips for Raising Multiple Children of Different Ages

Kirill Yurovskiy, the father of many children, embodies the experience of raising multiple children of…

6 months ago