Lifestyle

रणबीर कपूर का जीवन और उनका बॉलीवुड करियर  | Ranbir Kapoor Biography

रणबीर कपूर की जीवनी (Ranbir Kapoor Biography)

रणबीर कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं | यूँ तो उन्होंने बहुत काम फिल्में की हैं मगर जितनी भी की हैं उन फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में विशिष्ट स्थान बनाया है | अपने अपनी पारिवारिक पृष्टभूमि के अलावा अपनी पहचान बनाई है | वर्ष 2007 में रणबीर कपूर ने फ़िल्म सांवरिया से अभिनय के केशत्र में अपना क़दम रखा और रणबीर कपूर की अभी तक की आखरी फ़िल्म संजू रही | हम देखते हैं कि रणबीर कपूर के करियर का ग्राफ कभी नीचे नहीं गया | रणबीर कपूर अब तक 5 फिल्मफेयर अवार्ड भी जीत चुके हैं |

रणबीर कपूर और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि (Ranbir Kapoor and his family background)

रणबीर कपूर के लिए अभिनय करना और बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाना कोई बड़ी बात नहीं है | क्यूंकि अभिनय उनके खून में है | बॉलीवुड में रणबीर कपूर के परिवार का बहुत बड़ा योगदान है | रणबीर कपूर के परदादा से लेकर पिता तक बॉलीवुड में एक लंबा इतिहास है जिसे अब खुद रणबीर कपूर आगे बढ़ा रहे हैं | रणबीर कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर अभिनेता और निर्देशक दोनों थे | रणबीर कपूर के दादा राज कपूर ने बॉलीवुड को एक नए आयाम पर पहुंचाया | उनका एक गीत ” मेरा जूता है जापानी ” तो अंग्रेज़ों की ज़ुबान पर भी चा गया | रणबीर कपूर के दादा राज कपूर ने विदेशों तक में अपने अभिनय का डंका बजाया | उनके बाद रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर और उनके चाचा रणधीर कपूर ने भी ये सिलसिला क़ायम रखा | यहाँ तक कि रणबीर कपूर के माँ नीतू सिंह भी बॉलीवुड से ही जुडी थी | उन्होंने भी अपने समय में कई सुपर हिट फिल्में कीं | उसी रास्ते पर अब रणबीर कपूर अग्रसर हैं | रणबीर कपूर का जन्म 28 सितम्बर वर्ष 1982 को मुंबई में हुआ | 

रणबीर कपूर और उनका परिवार (Ranbir Kapoor and his family)

रणबीर कपूर के पिता का नामऋषि कपूर
रणबीर कपूर कीमाता का नामनीतू सिंह
रणबीर कपूर की बहन का नामरिद्धिमा कपूर साहनी
रणबीर कपूर के दादा का नामराज कपूर
रणबीर कपूर के परदादा का नामपृथ्वीराज कपूर
रणबीर कपूर के चाचा का नामरणधीर कपूर
रणबीर कपूर की चचेरी बहन का नामकरिश्मा कपूर और करीना कपूर

रणबीर कपूर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Ranbir Kapoor)

वास्तविक नामरणबीर कपूर
उपनामडब्बू और गंगलू
क़द6’ 0 फीट
शारीरिक मापछाती (Chest Size) – 42 इंच कैमर (Waist Size) – 32 इंच बिसेप्स (Biceps Size) – 15 इंच जूतों का नंबर (Shoe Size) – 10 इंच
आँखों का रंगगहरा काला
बालों का रंगकाला
जन्मतिथि28 सितंबर 1982
आयु39 वर्ष
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
विद्यालयबॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई
कॉलेज एच.आर.कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई
पतापाली हिल, बांद्रा पश्चिम, मुंबई
कुल संपत्ति (Net Worth)350 करोड़ के आस पास

रणबीर कपूर की शैक्षणिक योग्यता (Ranbir Kapoor’s Educational Qualification)

आपको यह जानकर हैरानी होगी रणबीर कपूर इतने बड़े घराने से हैं मगर उनके परिवार कोई 10 वीं की परीक्षा भी पूरी नहीं कर सका | रणबीर कपूर उनके परिवार में पहले ऐसे शख़्स हैं जिन्होंने उच्च शिक्षा तक पढ़ा | रणबीर कपूर की प्रारंभिक शिक्षा महाराष्ट्र राज्य के बॉम्बे स्कॉटिश से हुई | रणबीर कपूर ने उच्च शिक्षा एच.आर.कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स प्राप्त की| उसके बाद न्यूयॉर्क में विजुअल आर्ट्स स्कूल से फ़िल्म मेकिंग और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म संस्थान से अभिनय का पाठ्यक्रम पूरा किया |

रणबीर कपूर और उनका बॉलीवुड करियर (Ranbir Kapoor and his Bollywood career)

रणबीर कपूर की पारीवारिक पृष्ठभूमि अभिनय और बॉलीवुड से होने के बावजूद रणबीर कपूर का सफ़र आसान नहीं था | रणबीर कपूर रातों-रात बॉलीवुड के गलियारे के सितारे नहीं बने |  अभिनय में आने से पहले न्यूयॉर्क में विजुअल आर्ट्स स्कूल से फ़िल्म मेकिंग और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म संस्थान से अभिनय का पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली के अधीन वर्ष 2005 में बतौर सहायक निर्देशक कार्य किया |  

बतौर अभिनेता रणबीर कपूर ने संजय  लीला भंसाली के बैनर तले बनी फ़िल्म सांवरिया से ही अपने अभिनय के करियर की वर्ष 2007 में शुरुआत की| यह फ़िल्म परदे पर कोई ख़ास कमाल तो नहीं दिखा सकीय मगर इससे बॉलीवुड में रणबीर कपूर का प्रवेश ज़रूर हो गया |

बचना ऐ हसीनों , वेक अप सिड , अजब प्रेम की गज़ब कहानी , रॉकेट सिंह , राजनीति , अंजना – अनजानी , रॉकस्टार , बर्फी , संजू आदि सभी फिल्में कामयाब रही |

रणबीर कपूर के पुरुस्कार (Ranbir Kapoor’s Awards)

रणबीर कपूर को बॉलीवुड में का मकरते अलगभग 18 साल का समय हो चुका है |रणबीर कपूर को अब तक 6 फ़िल्मफेयर अवार्ड्स से नवाज़ा जा चुका है| जो निम्नानुसार हैं – सांवरिया के लिए – बेस्ट डेब्यू मेल अवार्ड 2007,वेक अप सीड, अजब प्रेम की गज़ब कहानी , रॉकेट सिंह, बर्फी और संजू  के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड मिल चुके हैं |

रणबीर कपूर की आगामी फ़िल्म्स (Ranbir Kapoor’s upcoming movies)

रणबीर कपूर की आने फिल्में और उनके नाम कुछ इस तरह से हैं |

शमशेरा (Shamshera)

बह्रमास्त्र (Brahmastra)

अंदाज़ अपना अपना – 2 (Andaz Apna Apna 2)

लव रंजन नेक्स्ट (Luv Ranjan’s Next)

रणबीर कपूर की पसंद और नापसंद (Likes and Dislikes of Ranbir Kapoor)

रणबीर कपूर का पसंदीदा खानाचायनीज, इटालियन फ़ूड, जंगली मटन
रणबीर कपूर का पसंदीदा अभिनेताऋषि कपूर
पसंदीदा अभिनेत्रीमाधुरी दीक्षित और नताली पोर्टमैन, काजोल
पसंदीदा फिल्म बॉलीवुड: अंदाज़ अपना अपना,रजा बाबु,3 इडियट्स,शोले,रंग दे बसंती,दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
रणबीर कपूर का पसंदीदा खेल फुटबॉल खेलना

रणबीर कपूर की शादी और उनकी एक्स गिर्ल्फ्रेंड्स (Ranbir Kapoor’s wedding and his ex girlfriends)

रणबीर कपूर की सबसे पहली गर्लफ्रेंड उनकी कॉलेज फ्रेंड अवंतिका मालिक थीं | रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का रिलेशन भी खूब चर्चा में रहा | बचना ऐ हसीनों और ये जवानी है दीवानी की शूटिंग के दौरान दोनों में नज़दीकियां बढ़ने लगी थीं | रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ के रिलेशन ने भी खूब सुर्खियाँ बटौरी | रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ ये जवानी है दीवानी और जग्गा जासूस की शूटिंग के दौरान क़रीब आए | मगर ये रिश्ता भी परवान न चढ़ सका | उसके रणबीर कपूर की नरगिस फ़ख़री के साथ आई फ़िल्म रॉकस्टार जो की सुपर हिट रही थी , ने दोनों में नज़दीकियां बढ़ा दी | दोनों एक दुसरे के साथ काफी दिखाई देते थे | मगर ये रिश्ता भी परवान न चढ़ सका | इस तरह हम देखते हैं की रणबीर कपूर की एक्स – गिर्ल्फ्रेंड्स की एक लम्बी लिस्ट है |

रणबीर कपूर की शादी (Ranbir Kapoor wedding)

एक लम्बे इंतज़ार और गर्ल फ्रेंड्स की एक लम्बी लिस्ट के बाद रणबीर कपूर का इंतज़ार ख़त्म हुआ | रणबीर कपूर अप्रैल 14, 2022 को आलिया भट्ट के साथ विवाह के बंधन में बंध  गए |

Jonathan Morrison

Recent Posts

The Future of Sports Betting in India: Regulation or Complete Ban?

The gaming world is closely watching the Indian market and public discussion around betting and…

5 months ago

How two Indian entrepreneurs challenged reliability of the fintech sector: the Transpay Case

India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…

9 months ago

शुरुआत के लिए टॉप प्रॉप फर्म्स की रैंकिंग

प्रॉप फर्म्स का ओवरव्यू प्रॉपरेटरी ट्रेडिंग फर्म्स, जिन्हें आमतौर पर प्रॉप फर्म्स के नाम से…

1 year ago

The Future of Video Marketing: Trends and Innovations

In the realm of digital marketing, there is a medium that has proven its effectiveness…

2 years ago

Machine Learning for Credit Scoring in Quantitative Finance

In the ever-evolving landscape of finance, the integration of machine learning techniques has become increasingly…

2 years ago

Mobile application for betting on cricket Melbet – Review of bookmaker Melbet

In the world of cricket betting, Melbet is your perfect buddy. The app is easy…

2 years ago