Lifestyle

राम कपूर का जीवन परिचय और उनके आगामी टीवी शो | Ram Kapoor Biography

राम कपूर का जीवनवृत्तांत

राम कपूर अभिनय की दुनिया का एक बड़ा नाम है| इन्होंने कईं टीवी सीरियल्ज़ और हिंदी फिल्मों में प्रशंसनीय काम  किया  है |  ये छोटे परदे की दुनिया के लोकप्रिय और सबसे ज़्यादा फ़ीस लेने वाले अभिनेता हैं| इन्होंने वर्ष 1997 में अपने एक्टिंग के करियर की शुरूआत की और ये कईं लोकप्रिय  धारावाहिकों का एक अभिन्न अंग भी रहे चुके हैं| जनता द्वारा धारावाहिकों में इनको  पसंद किए जाने के बाद, इन्हें बहुत सी हिंदी फिल्मों का प्रस्ताव भी आया और अब ये छोटे परदे की दुनिया के साथ साथ बड़े परदे की दुनिया से भी जुड़े हुए हैं| वो कहते हैं न , चढ़ते सूरज को दुनिया सलाम करती है |

राम कपूर का जीवनवृत्तांत
·         नाम (Name)           राम कपूर
·         जन्मदिन (Birthday)            1 सितंबर, 1973
·         जन्म स्थल (Birth Place)     जलंधर, पंजाब, भारत
·         नागरिकता (Citizenship)  भारतीय
·         मूल निवास स्थान  (Hometown)      मुंबई
·         शिक्षा (Education)                स्नातक की उपाधि
·         धर्म (Religion)        हिन्दू
·         जाति  (Cast)           पंजाबी
·         भाषा का ज्ञान (Language)               हिंदी, अंग्रेजी
·         व्यवसाय  (Occupation)      अभिनेता
·         कुल संपत्ति (Net Worth)  –

राम कपूर की पारीवारिक जानकारी (Family Information)

·         पिता का नाम (Father’s Name)        अनिल कपूर
·         माता का नाम (Mother’s Name)   रीता कपूर
·         बहन का नाम  (Sister’s Name)        अरुणा कपूर
·         पत्नी का नाम (Wife’s Name)          गौतमी कपूर
·         बच्चों के नाम (Children’s Name)   बेटी का नाम सिया कपूर और बेटे का नाम अक्स कपूर

राम कपूर की जन्म और पारीवारिक जानकारी (Birth Detail And Family Detail)-

राम कपूर का जन्म पंजाब राज्य के जलंधर शहर में हुआ था, लेकिन इनके बचपन का  अधिकांश समय मुम्बई में ही व्यतीत हुआ|

राम कपूर के पिता एक विज्ञापन और विपणन का कार्य करते थे, वहीँ इनकी माता ने एक सफ़ल गृहिणी के तौर पर पूरे घर को संभाला और अपने बच्चों की परवरिश पर पूरा ध्यान दिया और इनकी एक बहन भी है|

वर्ष 2003 में टीवी की मशहूर अभिनेत्री गौतमी कपूर से इन्होने विवाह किया और अब  इनके दो बच्चे भी हैं, जिनमे से एक लड़का और एक लड़की है|

राम कपूर की शैक्षणिक पृष्ठभूमि (Education background )-

 राम कपूर ने शेरवुड कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त की जो की नैनीताल में स्थित है | ख़ास बात यह है की यही से शिक्षा के दौरान ही अभिनय के प्रति इनकी रुचि बढ़ती गई| अभिनय में रुचि होने के कारण स्कूल में होने वाले नाटकों में इन्होने हिस्सा लेना शुरू किया|

मेट्रिक १० की शिक्षा के बाद इनकी आगे की शिक्षा कोडाईकनाल इंटरनेशनल स्कूल से हुई | स्नातक स्तर की शिक्षा सम्पन्न करके इन्होंने अपनी रुचि के अनुसार अभिनय के क्षेत्र में  करियर बनाने का निर्णय लिया और इस सपने को साकार करने इन्हें अमेरिका जाना पड़ा| अमेरिका जाकर इन्होने अभिनय की शिक्षा देने वाली एक अकादमी में दाखिला लिया|

राम कपूर की पसंद / नापसंद – ( Ram Kapoor’s Likes and Dislikes)

आपको यह जानकार बहुत आश्चर्य होगा की इतना बड़ा अभिनेता होने के बावजूद राम कपूर को टीवी देखना बिलकुल पसंद नहीं है | यहां तक कि टीवी पर वह अपने ही धारावाहिक भी नहीं देखते | क्यूंकि शूटिंग के दौरान उनका जायदातर समय बाहर ही गुज़रता है इसलिए घर में रहकर अपने परिवार के साथ समय बिताना उन्हें ज़्यादा अच्छा लगता है |

 धूम्रपान करने की इन्हें बहुत बुरी आदत थी और ये आदत इस हद्द तक थी कि कहा जाता है 1 दिन में यह 50 सिग्रेट्स पी जाया करते थे | परिवार में रहो तो आपको किसी न किसी की तो माननी ही पड़ती है तो अपनी बेटी के कहने पर इन्हें अपनी ये आदत छोड़नी पड़ी|

राम कपूर का व्यक्तित्व (Ram Kapoor’s Personality  )-

 राम कपूर को सादगी से जीना ही अच्छा लगता है| इनकी आयु 44 वर्ष है और एकदम ह्रष्टपुष्ट  हैं |

इनकी शारीरिक बनावट कुछ इस प्रकार है-

रंग (color)गेहूंआ
लम्बाई (Height)5 फुट 9 इंच
भार  (Weight)96 किलो
शारीरिक माप  (Body Measurements)45-38-14(बाइसेप्स)
आंखो का रंग (Eye Colour)भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)काला

राम कपूर का टेलीविज़न (छोटे परदे ) का करियर (Television Career)

राम कपूर के जीवन का सबसे पहला धारावाहिक ” न्याय ” था | यह धारावाहिक वर्ष 1997 को प्रसारित हुआ जिसमे इनके क़िरदार का नाम “गौरव” था |

 अगले ही वर्ष ” न्याय ” धारावाहिक की सफलता के बाद इन्हें एक और धारावाहिक में अभिनय करने का प्रस्ताव आया जिसमे इनके क़िरदार की भूमिका बतौर डॉक्टर थी |

राम कपूर के आगामी धारावाहिक और हिन्दी फ़िल्म (Ram Kapoor’s Upcoming TV Show And Hindi Films ) –

 इनके अभिनय का आनंद आप ले सकते हैं इस समय चल रहे इनके धारावाहिक “जिंदगी की क्रॉस रोड” से | यह एक लोकप्रिय धारावाहिक है | इसके बाद राम कपूर कौन से धारावाहिक में हमें नज़र आएंगे इसकी अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है |

बड़े परदे पर यानी हिंदी फिल्मों में इनकी नई फ़िल्म आने वाली है जिसका नाम है ” लवयात्री ” | यह आयुष शर्मा के साथ स्क्रीन सांझा करते नज़र आएंगे | 5 अक्टूबर को यह फ़िल्म बड़े परदे पर देखी जा सकती है|

राम कपूर के सबसे मशहूर धारावाहिक (Ram Kapoor Famous TV Serials) –

कसम से (Kasamh Se)

यह धारावाहिक ” कसम से ” इनके अभिनय के जीवन में एक मील का पत्थर साबित हुआ जिसका प्रसारण 2006 में हुआ था | इस धारावाहिक में इनके किरदार का नाम उदय वालिया है और ये काफी अमीर दिखाए गए हैं| इस धारावाहिक की ख़ास बात यह थी कि उदय वालिया को अपनी आयु से बहुत कम उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है| कहानी और दिलचसप तब हो जाती है जब उदय वालिया की शादी उस लड़की से ना होकर उसकी बहन से हो जाती है|

बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Achhe Lagte Hain)

यह धारावाहिक राम कपूर के लोकप्रिय धारावाहिकों में एक विशेष स्थान रखता है | इसका प्रसारण 2011 में हुआ और दर्शकों को यह इतना पसंद आया कि निरंतर चार सालों तक चलता रहा| इसमें इन्होने जो क़िरदार निभाया उसका नाम राम अमरनाथ कपूर दिखाया गया है इनकी अर्धांगिनी के तौर पर कुशलतापूर्वक साक्षी तंवर ने किरदार निभाया था |

राम कपूर द्वारा किए गए चुनिंदा धारावाहिकों की सूचना

धारावाहिक प्रसारण का वर्ष किरदार का नाम
संघर्ष 1999पीताम्बर
कविता                                                 2000ऋषि ग्रोवर
घर एक मंदिर 2000राहुल
क्योंकि सास भी कही बहू थी    2000शादाब
बसेरा 2009केशु भाई संघवी
दिल की बातें दिल ही जाने                   2015राम अहुजा
क्रॉस रोड        2018बतौर एंकर कार्य कर रहे हैं
Jonathan Morrison

Recent Posts

The Future of Sports Betting in India: Regulation or Complete Ban?

The gaming world is closely watching the Indian market and public discussion around betting and…

5 months ago

How two Indian entrepreneurs challenged reliability of the fintech sector: the Transpay Case

India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…

8 months ago

शुरुआत के लिए टॉप प्रॉप फर्म्स की रैंकिंग

प्रॉप फर्म्स का ओवरव्यू प्रॉपरेटरी ट्रेडिंग फर्म्स, जिन्हें आमतौर पर प्रॉप फर्म्स के नाम से…

1 year ago

The Future of Video Marketing: Trends and Innovations

In the realm of digital marketing, there is a medium that has proven its effectiveness…

2 years ago

Machine Learning for Credit Scoring in Quantitative Finance

In the ever-evolving landscape of finance, the integration of machine learning techniques has become increasingly…

2 years ago

Mobile application for betting on cricket Melbet – Review of bookmaker Melbet

In the world of cricket betting, Melbet is your perfect buddy. The app is easy…

2 years ago