Lifestyle

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी और बॉलीवुड में उनका योगदान (Biography of Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 1982 को जमशेदपुर में उस समय के बिहार में हुआ था। इनके माता-पिता इंडियन आर्मी में बतौर physician काम करते हैं। इनका एक छोटा भाई भी है। बॉलीवुड की पारिवारिक पृष्ठभूमि ना होने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्म जगत में जो योगदान दिया है, वह बहुत ही प्रशंसनीय है। यही वजह है कि वह केवल भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की नायिका व अभिनेत्री मानी जाती है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका चोपड़ा बहुत सी संस्थाओं के साथ जुड़कर समाज सेविका के रूप में भी कार्य करती रहती है। प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े पुरस्कारों के साथ-साथ भारतीय सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री अपने नाम दर्ज करवा चुकी है।

प्रियंका चोपड़ा का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Priyanka Chopra’s birth and her family background.)

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर नामक स्थान, बिहार राज्य में हुआ। यह स्थान अब छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत आता है। प्रियंका चोपड़ा के माता पिता दोनों ही भारतीय सेना में फिजिशियन के तौर पर काम करते हैं । इनका एक छोटा भाई है जिसका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। प्रियंका चोपड़ा की शादी 2 दिसंबर दो 2018 को निक जॉन्स के साथ क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से उम्मेद पैलेस राजस्थान में हुई। निक जॉन्स प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जॉन्स एक सफल गायक हैं।

प्रियंका चोपड़ा की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Priyanka Chopra)

असली नामप्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का उपनाम पिग्गी चॉप्स, सनशाइन, मिमी, पीसी (PC)
प्रियंका चोपड़ा का व्यवसाय अभिनेत्री मॉडल गायिका
प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन 18 जुलाई 1982
प्रियंका चोपड़ा की आयु 39 वर्ष
प्रियंका चोपड़ा की राष्ट्रीयताभारतीय
प्रियंका चोपड़ा का मूल निवास स्थान बरेली उत्तर प्रदेश
भारत प्रियंका चोपड़ा का विद्यालय और कॉलेजला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल लखनऊ, बरेली न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल, न्यूटन मैसाचुसेट्स जाॅन एफ कैनेडी हाई स्कूल, सीडर रैपिड्स, लोवा आर्मी स्कूल बरेली  महाविद्यालय जय हिंद कॉलेज और बसंत सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस मुंबई
प्रियंका चोपड़ा की शैक्षणिक योग्यता 12वीं
प्रियंका चोपड़ा का धर्महिंदू
प्रियंका चोपड़ा की जातिपंजाबी
प्रियंका चोपड़ा के घर का पताग्रीन एकर्स लोखंडवाला परिसर अंधेरी मुंबई

प्रियंका चोपड़ा की पारिवारिक जानकारी (Priyanka Chopra’s family information)

प्रियंका चोपड़ा के पिता का नामस्वर्गीय अशोक चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की माता का नाममधु चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के भाई का नाम सिद्धार्थ चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के पति का नामनिक जॉन्स
प्रियंका चोपड़ा की बच्ची का नाममालती मैरी चोपड़ा जॉन्स

प्रियंका चोपड़ा की शैक्षणिक योग्यता (Priyanka Chopra’s educational qualification)

क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों ही भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देते थे। तो समय-समय पर उनका तबादला भी होता रहता था। इसका प्रियंका चोपड़ा की की पढ़ाई खूब प्रभावित रही। परंतु खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने इसे कभी रुकावट नहीं समझा बल्कि अलग-अलग जगह जाकर शिक्षा हासिल करना उनको और अच्छा लगता था। इस बहाने वह भारत के कई राज्यों में बचपन में ही घूम चुकी थी। 

जब प्रियंका चोपड़ा 13 साल की हुई तो वह अपनी आंटी के घर यूनाइटेड स्टेट अमेरिका भी रहने के लिए गई और वहां से भी उन्होंने मैसाचुसेट्स के न्यूटन स्कूल में और बाद में जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल में भी दाखिला लिया। लगभग 3 साल बाद जब वह 16 की हुई तो भारत वापस आ गई और आगे की पढ़ाई उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल से 12वीं तक की। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने जय हिंद कॉलेज और मुंबई के बसंत सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस में दाखिला तो लिया परंतु जब उनकी रूचि मॉडलिंग की ओर बढ़ने लगी तो उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

प्रियंका चोपड़ा का लुक्स (Priyanka Chopra’s Looks)

प्रियंका चोपड़ा की त्वचा का रंगगेहूंआ
प्रियंका चोपड़ा की आंखों का रंगगहरा भूरा
प्रियंका चोपड़ा के बालों का रंगकाला
प्रियंका चोपड़ा की लंबाई 5 फुट  6 इंच
प्रियंका चोपड़ा का शारीरिक माप अप्पर35 कमर 28 लोअर 35

प्रियंका चोपड़ा की पसंद और ना पसंद (Priyanka Chopra’s likes and dislikes)

प्रियंका चोपड़ा के फिट रहने का राज है कि उनको योगा करना खूब पसंद है। प्रियंका चोपड़ा का व्यवसाय तो अभिनय हैं परंतु उन्हें गायकी का भी बहुत शौक है इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा को किताबें पढ़ना बहुत अच्छा लगता है। उनकी सबसे पसंदीदा किताब का नाम टेल मी योर ड्रीम और रोमियो जूलियट है। प्रियंका चोपड़ा अपनी सेहत का ख्याल तो रखती हैं मगर साथ ही उन्हें खाने का भी खूब शौक है।

प्रियंका चोपड़ा का पसंदीदा खानापिज़्ज़ा फिश करी सरसों का साग बर्गर चिकन मटन बिरयानी बॉर्बन बिस्किट रेड वेलवेट केक आदि
प्रियंका चोपड़ा का पसंदीदा अभिनेता मैथ्यू मैक्कनौगीत, टॉम हार्डी मेल गिब्सन शाहरुख खान किशोर कुमार और धर्मेंद्र
प्रियंका चोपड़ा की पसंदीदा अभिनेत्री रेखा और सुष्मिता सेन
प्रियंका चोपड़ा की पसंदीदा फिल्म बॉलीवुड में दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे मुझसे शादी करोगी , हॉलीवुड में Jerry Maguire, Pretty Woman, Walk in the clouds
प्रियंका चोपड़ा का पसंदीदा रंग लाल
प्रियंका चोपड़ा का पसंदीदा स्थान पैरिस ब्राजील और मेक्सिको
प्रियंका चोपड़ा का पसंदीदा रेस्टोरेंट ऑलिव मुंबई

प्रियंका चोपड़ा बतौर मॉडल (Priyanka Chopra as a model)

प्रियंका चोपड़ा बचपन में जब अपनी आंटी के घर अमेरिका रहने के लिए गई और वहां पर स्कूल में दाखिला लिया तो वहां के उनके सहपाठी उनको ब्राउनी कहकर पुकारते थे। ऐसा वहां पर रंगभेद की नीति के कारण उनके साथ हुआ। मगर इस भेदभाव को उन्होंने अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी उस समय उन्होंने स्कूल द्वारा आयोजित माई रानी सौंदर्य पीजेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सौभाग्य बस वह इस प्रतियोगिता में विजयी भी रही । इस प्रतियोगिता ने उनको और सशक्त बनाया। 

अपनी 12वीं की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उनका रुझान मॉडलिंग की ओर बढ़ा। मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने इस पर खूब मेहनत भी की और वर्ष 2000 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उन्होंने इस प्रतियोगिता को दूसरी पोजीशन के साथ जीता। वर्ष 2000 में ही प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड पीजेन्ट में भी हिस्सा लिया और इस प्रतियोगिता में वह प्रथम स्थान पाकर विजयी रही। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंट्स क्वीन ऑफ ब्यूटी एशिया और ओशिनिया का खिताब भी जीता ।

प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में योगदान (Contribution of Priyanka Chopra in Bollywood)

प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद चर्चा में आ चुकी थी। फिल्मी दुनिया में प्रियंका चोपड़ा ने अपना कैरियर दक्षिण भारतीय फिल्म थमिजान से वर्ष 2002 में शुरू किया। इस फिल्म के अगले ही साल प्रियंका ने हिंदी फिल्म जगत में फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई के साथ अपना कदम रखा। इस फिल्म में उनके सह कलाकार सनी देओल थे। 

यह फिल्म हिट हुई। इस फिल्म के बाद प्रियंका चोपड़ा को और अधिक फिल्म्स के प्रस्ताव आने लगी वर्ष 2004 में ही उनकी अगली फिल्म मुझसे शादी करोगी आई और यह फिल्म भी सुपरहिट रही । इस फिल्म में उनके सह कलाकार सलमान खान और अक्षय कुमार थे । इस फिल्म का एक गाना लाल दुपट्टा उड़ गया सुपरहिट हुआ । इसके बाद ऐतराज़ वर्ष 2004 में आई और यह फिल्म भी प्रियंका चोपड़ा की यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। वर्ष 2005 में इनकी अगली फिल्म आई व द रेस अगेंस्ट टाइम। इस फिल्म में इनके सह कलाकार अक्षय कुमार थे।

 वर्ष 2006 में प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म रितिक रोशन के साथ आई और इस मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की और इस फिल्म का नाम था कृष। एक के बाद एक इनकी अगली फिल्म में भी हिट रही जिसमें फैशन, दोस्ताना, अग्नीपथ, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी के नाम शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्में (Priyanka Chopra upcoming movies)

1 . जी ले जरा – Jee le zara , 2 . शीला – Sheela

प्रियंका चोपड़ा का समाज सेविका के तौर पर योगदान (Contribution of Priyanka Chopra as a social worker)

प्रियंका चोपड़ा फिल्मी जगत,  सोशल नेटवर्क पर एक्टिव होने के साथ-साथ समाज सेवा में भी तन मन धन से जुटी रहती हैं । प्रियंका चोपड़ा की संस्था “प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड एजुकेशन” के द्वारा वह देश के गरीब बच्चों की पढ़ाई और उनके इलाज में मदद कहती हैं इसे ही के द्वारा वह देश के गरीब लोगों के उद्धार में भी सहायता करती हैं।

Jonathan Morrison

Recent Posts

The Future of Video Marketing: Trends and Innovations

In the realm of digital marketing, there is a medium that has proven its effectiveness…

2 months ago

Machine Learning for Credit Scoring in Quantitative Finance

In the ever-evolving landscape of finance, the integration of machine learning techniques has become increasingly…

4 months ago

Mobile application for betting on cricket Melbet – Review of bookmaker Melbet

In the world of cricket betting, Melbet is your perfect buddy. The app is easy…

5 months ago

IronWallet Sets the Gold Standard for Mobile Crypto Wallets

As cryptocurrency continues its meteoric rise into the mainstream, crypto holders need a secure and…

5 months ago

Kirill Yurovskiy: Is It Possible to Start Boxing at 30 Years Old

Starting boxing can be a daunting prospect for many people, regardless of their age. Whether…

5 months ago

Kirill Yurovskiy: Tips for Raising Multiple Children of Different Ages

Kirill Yurovskiy, the father of many children, embodies the experience of raising multiple children of…

6 months ago